Jamtara news: राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बिट्टू रवाना

Updated:
विज्ञापन

ओम प्रकाश कबड्डी एकेडमी, मिहिजाम के खिलाड़ी बिट्टू कुमार यादव का 17वीं सर्किल स्टाइल राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा ओम प्रकाश कबड्डी एकेडमी, मिहिजाम के खिलाड़ी बिट्टू कुमार यादव का चयन 17वीं सर्किल स्टाइल राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है. यह प्रतियोगिता 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी, जिसमें बिट्टू यादव झारखंड राज्य का नेतृत्व करेंगे. इस उपलब्धि में उनके संघर्ष के साथ-साथ उनके माता-पिता का भी अहम योगदान रहा है. बिट्टू को इस राष्ट्रीय स्तर के खेल में भाग लेने के लिए बाबू गिरी ने आर्थिक सहायता प्रदान की. जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष मीरा देवी, सचिव रोहित कुमार और ओम प्रकाश कबड्डी एकेडमी के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बिट्टू को शुभकामनाएं दीं. वहीं, कोच और खेलप्रेमियों ने बिट्टू को ट्रैक सूट देकर और माला पहनाकर विदाई दी, साथ ही अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola