कैंसर इलाज और रोबोटिक सर्जरी में बड़ी क्रांति! दिल्ली से झारखंड के लिए क्या गुड न्यूज लाए स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी?

Updated:
विज्ञापन

जानकारी लेते मंत्री डॉ इरफान अंसारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड को मिलेगी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली. जर्मनी की सीमेंस से होगी रोबोटिक तकनीक पर बातचीत.

विज्ञापन

अब झारखंड में भी होगी रोबोटिक सर्जरी! जानिए भारत मंडपम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को क्या दिखा.

जामताड़ा : झारखंड की पुरानी स्वास्थ्य व्यवस्था को बदलकर आधुनिक तकनीक से लैस करना सरकार की प्राथमिकता है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि तकनीक और नई दवाओं के माध्यम से लोगों की जान बचाना उनका सर्वोच्च लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि दुनिया में स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्ध बेहतर तकनीक को झारखंड तक लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

32 देशों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में 32 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. यहां विभिन्न देशों की अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक, आधुनिक मेडिकल उपकरण, नई दवाइयों, डिजिटल हेल्थ और स्वास्थ्य क्षेत्र में विकसित हो रही तकनीकों का प्रदर्शन किया गया. डॉ. अंसारी ने विभिन्न देशों के स्टॉल का निरीक्षण कर एआई, रोबोटिक तकनीक, आधुनिक एमआरआई, सीटी स्कैन, कैंसर की दवाइयों और डिजिटल हेल्थ से जुड़ी तकनीकों की जानकारी ली.

ओमान के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग पर बातचीत

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ओमान सहित कई देशों के प्रतिनिधियों से स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हुई है. ओमान के साथ जल्द स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में समझौता करने की दिशा में काम किया जाएगा. ओमान में तैयार हो रही आधुनिक कैंसर की दवाइयों और उपचार तकनीक को झारखंड तक लाने की संभावनाएं तलाश की जा रही हैं.

सीमेंस के साथ रोबोटिक तकनीक पर होगी चर्चा

उन्होंने कहा कि जर्मनी की सीमेंस के साथ रोबोटिक तकनीक और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों को लेकर विशेष स्तर पर बातचीत की जाएगी. जनवरी में इस दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा प्रस्तावित है. उन्होंने कहा कि आने वाला समय तकनीक आधारित चिकित्सा का है. रोबोटिक सर्जरी, एआई आधारित जांच, आधुनिक इमेजिंग सिस्टम और डिजिटल हेल्थ स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देंगे.

झारखंड में मेडिकल एवं स्वास्थ्य तकनीक सम्मेलन की तैयारी

डॉ. अंसारी ने कहा कि झारखंड में मेडिकल एवं स्वास्थ्य तकनीक सम्मेलन आयोजित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा. इसमें देश-विदेश की मेडिकल कंपनियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और शोध संस्थानों को आमंत्रित किया जाएगा. लक्ष्य झारखंड को मेडिकल हब और स्वास्थ्य तकनीक का केंद्र बनाना है. उन्होंने कहा, "विपक्ष आलोचना करता रहे, मेरा ध्यान जनता की जिंदगी बचाने और स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव लाने पर है."

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के सचिव शशि प्रकाश सिंह, उप सचिव नेहा अरोड़ा, रितु सहाय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola