राष्ट्र के विकास का मूल आधार है भारतीय संविधान : जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में बुधवार को संविधान गौरव दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में बुधवार को संविधान गौरव दिवस मनाया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्र के विकास का मूल आधार है. यह भारत के प्रत्येक नागरिकों की स्वतंत्रता, समानता और न्याय का आधार है. उन्होंने बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के योगदान को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना को सशक्त करने और हर नागरिकों को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है. भाजपा का संकल्प है कि हम बाबा साहब डॉ अंबेडकर के विचारों को घर-घर तक पहुंचाएंगे और उनके सपनों का भारत बनाएंगे. भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि संविधान गौरव दिवस भाजपा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है. भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें बाबा साहब डॉ आंबेडकर के जीवन व भारतीय संविधान के बारे में सवाल पूछा गया. मौके पर शिक्षक गणेश सिंह, रवि मंडल, राकेश मंडल आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola