किसी प्रकार की समस्या हो तो संगठन में रखें बात : कांग्रेस

Updated:
विज्ञापन

मंत्री डॉ इरफान अंसारी के आवास कोर्ट रोड में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की जामताड़ा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

– चुनाव की तैयारी में कांग्रेस पार्टी के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौंसला फोटो – 04 बैठक करते जिला अध्यक्ष व अन्य संवाददाता, जामताड़ा मंत्री डॉ इरफान अंसारी के आवास कोर्ट रोड में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के जामताड़ा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दाऊद अंसारी ने की. बैठक में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा उपस्थित थीं. बैठक में राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की गयी. सांगठनिक रूप से कार्यक्रमों को आयोजित कर योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का कार्य पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं को दिया. जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा ने कहा कि संगठन का काम करने में किसी प्रकार की समस्या हो तो बेहिचक संगठन में बात रखें. मिलजुल कर समाधान किया जायेगा. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में परिणाम आया, उससे और बेहतर करने के लिए हमें जन-जन तक जाकर छोटे-मोटे समस्या का समाधान कराना होगा. उन्होंने प्रखंड व पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बैठक आयोजित कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने को कहा. मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सुधीर किस्कू, मिहिजाम नगर अध्यक्ष अरुण दास, विधानसभा अध्यक्ष दानिश रहमान, महिला मोर्चा अध्यक्ष मिरूदी सोरेन, वाहिद अली, इमरान अंसारी, मजीद अंसारी, जलालुद्दीन अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola