मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के विवाहोत्सव में उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

कोर्ट रोड स्थित हनुमान मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व माता सीता का दो दिवसीय विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. कोर्ट रोड स्थित हनुमान मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व माता सीता का दो दिवसीय विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया गया. विवाह पंचमी महोत्सव को लेकर मंदिर से गाजे-बाजे के साथ बरात पहुंची, जहां मिथिलांचल परंपरा के तहत भगवान श्रीराम का विवाह संपन्न हुआ. इस उत्सव को देखने के लिए लोगों की भाड़ी भीड़ उमड़ी. विवाहोत्सव के दौरान वर तथा वधु पक्ष की ओर से परंपराओं के तहत मिथिला के गाली, गीत, हंसी, मजाक, ठिठोले तथा विवाह के गीत से लोग भाव विभोर होते रहे. दुल्हन की तरह सजी मानस मंदिर लोगों को आकर्षित कर रही थी. विवाह पुरोहित संजय पांडेय ने संपन्न कराया. दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शनिवार की दोपहर सार्वजनिक हवन के साथ संपन्न हुआ. पहले दिन शुक्रवार को प्रात:कालीन अवधि से अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया, जो दूसरे दिन दोपहर तक चलता रहा. अखंड कीर्तन हिंदी, बांग्ला, खोरठा भाषाओं में पेश किया. महिलाओं ने विवाह समारोह में मांगलिक गीत की प्रस्तुति दी. मुख्य यजमान तरुण गुप्ता व मुकेश साव की दंपति की उपस्थिति में सार्वजनिक हवन संपन्न हुआ. मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया. आयोजन में समिति के सुभाष गुटगुटिया, रामबाबू, मनोज गुप्ता समेत मंदिर संचालन समिति सदस्य शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola