दादा-दादी परिवार का अमूल्य धरोहर, जीवन को सही दिशा देते हैं : प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन
दादा-दादी परिवार का अमूल्य धरोहर, जीवन को सही दिशा देते हैं : प्राचार्य

जामताड़ा. केन्द्रीय विद्यालय में दादा–दादी, नाना–नानी दिवस का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में शनिवार को दादा–दादी, नाना–नानी दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में पहुंचे सभी बच्चों के दादा–दादी, नाना–नानी का तिलक लगाकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता, अनीता गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. इसके पश्चात सभी दादा–दादी/नाना–नानी ने मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया. प्राचार्य ने बच्चों को दादा–दादी व नाना–नानी के प्रति सम्मान, आज्ञाकारिता व उनके अनुभवों से सीख लेने को कहा. उन्होंने कहा कि दादा–दादी परिवार के अमूल्य धरोहर होते हैं, जिनके संस्कार बच्चों के जीवन को सही दिशा देते हैं. प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद साह ने सभी दादा–दादी व नाना–नानी का स्वागत किया. उनके समाज एवं परिवार में योगदान पर प्रकाश डाला. वहीं उनके अनुभवों को जीवन का मार्गदर्शक बताया. मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत किये. कार्यक्रम का संचालन संगीता कुमारी एवं प्रिया कुमारी ने किया. मौके पर संगीत अध्यापिका कामाक्षी यादव, ज्योति प्रसाद, अंजलि शर्मा, ऋतु यादव, वीणा यादव, रजनी कुमारी, अंकित साह, आलोक यादव, वरिष्ठ शिक्षक राम स्वरूप पंडित सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola