डीलरों के टू-जी ई-पॉस मशीन को फोर-जी में परिवर्तित करे सरकार

Updated:
विज्ञापन

फेयर प्राइस ऑफ डीलर एसोसिएशन जिला शाखा जामताड़ा की ओर से सोमवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. फेयर प्राइस ऑफ डीलर एसोसिएशन जिला शाखा जामताड़ा की ओर से सोमवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर डीलरों ने राज्य सरकार के वादा के खिलाफ पर रोष जताया. एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया ने कहा कि डीलर एसोसिएशन के मांगों पर सरकार का ध्यान नहीं है. सरकार से मांगों को लेकर कई बार गुहार लगायी गयी, लेकिन कोई हल नहीं निकला. विवश होकर डीलरों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है. वहीं धरना-प्रदर्शन के बाद खाद्य आपूर्ति मंत्री झारखंड सरकार के नाम पर पांच सूत्री मांग-पत्र उपायुक्त को सौंपा. पांच सूत्री मांगों में ई-पॉस को 2जी से 4जी करने, संघ के साथ पूर्व मंत्री एवं सचिव के मौखिक वार्ता नौ जनवरी 2024 के क्रम में अविलंब 4जी मशीन दुकानदारों को देने का निर्णय लिया था, जो अभी तक नहीं मिला है. अनुकंपा की उम्र सीमा समाप्त करने के लिए मंत्री की ओर से आश्वासन दिया गया था, जो अभी तक लागू नहीं हुआ है. नेटवर्क की समस्या हर दिन दुकानदारों को सहना पड़ता है. इसे अविलंब ठीक कराया जाए. दुकानदारों का बकाया कमीशन, ग्रीन कार्ड राशन, चना दाल एवं नमक आदि सभी प्रकार खाद्य का कमीशन अविलंब भुगतान किया जाए. कोरोना काल में लिए गये जुट के खाली बोरे का भुगतान किया जाए. मौके पर मीडिया प्रभारी देव कुमार साव, सचिव अनिल कुमार गुप्ता, जयदेव दास, सोहन राम, नजरुल अंसारी, शांति प्रिया घोष, बाहुबली सिंह, विनय भगत, सोनू झा शंभू राय, संतोष दास, कौशल पंडित आदि डीलर मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola