सेविकाओं ने रंगोली बनाकर लोकतंत्र में भागीदारी का दिया संदेश
बीडीओ मुरली यादव विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हो, इसे लेकर क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर रहे हैं.
नारायणपुर. बीडीओ मुरली यादव विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हो, इसे लेकर क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर रहे हैं. बुधवार को बीडीओ के निर्देश पर स्वीप अभियान चलाया गया. पदाधिकारियाें ने आम लोगों से अपील की वे निर्भिक होकर बिना किसी भय, लालच में आकर 20 नवंबर 2024 को अपना मतदान अवश्य करें. प्रशासन आपके साथ है. कहा कि मतदान में किसी तरह की कोई समस्या नहीं हो इसको लेकर हम सभी सजग हैं. मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि किसी भी लोकतंत्र में मतदान एक अहम हिस्सा है. मतदान से आप अपने पसंद का प्रतिनिधि चुनकर भारत के लोकतंत्र में मिले अधिकारों का शत-प्रतिशत उपयोग कर सकते हैं. वहीं स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को सी-विजिल एप, सुविधा एप, इवीएम वीवीपैट आदि के बारे में बताया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने रंगोली बनाकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया. इस अवसर पर वृद्ध मतदाताओं को सम्मानित भी किया गया. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका नियोती दास, बीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद सिंह, विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं मौजूद थीं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए