विशेष ग्रामसभा में गंधी व शास्त्री किये गये याद

Updated:
विज्ञापन

ष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के सभी 25 पंचायतों में विशेष ग्रामसभा हुई.

विज्ञापन

नारायणपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के सभी 25 पंचायतों में विशेष ग्रामसभा हुई. पंचायत भवनों में ग्रामीणों की मौजूदगी में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. दोनों ही महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला. रूपडीह, टोपाटांड़, डाभाकेंद्र, बंदरचुवां, नावाडीह, नारायणपुर, कोरीडीह, पोस्ता, बुधुडीह, रूपडीह पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभा का बीडीओ मुरली यादव ने निरीक्षण किया. जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को ग्राम विकास के लिए बेहतर योजना बनाने व ग्राम विकास का पहल करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola