एफएसटी टीम ने मिहिजाम में 16,75 लाख रुपये किया जब्त
एक स्कूटी सवार के पास से रुपये किया गया है जब्त
फोटो – 20 जप्त रूपये मिहिजाम. लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रशासन को सफलता हाथ लगा है. मिहिजाम के इंदिरा चौक से शनिवार की दोपहर वाहन जांच के दौरान एक स्कूटी सवार के पास से 16 लाख 75 हजार 300 रुपये नकद बरामद किया है. रकम को एफएसटी की टीम ने जब्त कर लिया है. बरामद रुपये के संबंध में पड़ताल की जा रही है. बता दें कि उपायुक्त कुमुद सहाय के निर्देश पर जिले में अंतरराज्यीय चेकनाका के अलावा अन्य सभी स्थानों पर उड़नदस्ता दल की ओर से जांच अभियान चलाया जा रहा है. सभी चेकनाका पर 24 घंटे आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है. नगर में चर्चा है कि बरामद रुपये नगर स्थित एक पेट्रोल पंप का था, जिसे पंप कर्मी की ओर से बैंक में जमा कराने ले जाया जा रहा था.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए