ePaper

साइबर क्राइम की घटना को अंजाम देते रतनोडीह व गोपालपुर से पांच ठग गिरफ्तार

Updated at : 06 Sep 2024 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर क्राइम की घटना को अंजाम देते रतनोडीह व गोपालपुर से पांच ठग गिरफ्तार

साइबर थाने की पुलिस ने साइबर ठगों के विरुद्ध कार्रवाई की है. पांच साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने साइबर ठगों के विरुद्ध कार्रवाई की है. छापेमारी अभियान चलाकर पांच साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसपी एहतेशाम वकारिब ने प्रेस कांफ्रेंस में इसका खुलासा किया. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना पर इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी अब्दुल रहमान, इंस्पेक्टर जयंत तिर्की ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रतनोडीह से सटे मैदान व गोपालपुर गांव के बांस बाड़ी के पास साइबर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की. इस दौरान अपराध करते पांच साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार साइबर अरोपियों में हेठ करमाटांड़ (वर्तमान पता मुरलीडीह) के प्रदीप मंडल, मुरलीडीह गांव के वासुदेव मंडल, नारायणपुर थाना क्षेत्र के पतरोडीह गांव के अफजल अंसारी, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के फुकबंदी गांव के मजहर आलम व देवघर जिले के चितरा थानांतर्गत ठाड़ी गांव के जलील अंसारी को गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों के पास से 22 मोबाइल, 24 सिम, 02 एटीएम, 02 आधार कार्ड व 01 पैन कार्ड जब्त किया गया है. इस संबंध में जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 53-2024 दर्ज कर सभी को मंडलकारा जामताड़ा भेज दिया गया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अभियुक्तों की अपराध शैली एसबीआइ क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड बंद होने की बात बताकर लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाइल में स्क्रिन शेयरिंग एप जैसे एनीडेस्क, टीम विउर डाउनलोड करवाकर क्रेडिट, डेबिट कार्ड सभी तरह के गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी करना था. पंजाब नेशनल बैंक क्रेडिट, डेबिट कार्ड बंद होने की बात बताकर लोगों को झांसा में लेकर साइबर ठगी करता था. कहा ये सभी ठगी के लिए पश्चिम बंगाल, झारखंड व बिहार के लोगों को फोन करता था. मौके पर साइबर डीएसपी अशोक राम, थाना प्रभारी अब्दुल रहमान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola