किसान अपना धान अधिकृत लैंप्स में ही बेचें : डीसी

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिलास्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने जिले में धान अधिप्राप्ति को लेकर की जा रही तैयारियों और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में जानकारी ली.

विज्ञापन

जामताड़ा. उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिलास्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने जिले में धान अधिप्राप्ति को लेकर की जा रही तैयारियों और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में जानकारी ली. उन्हाेंने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में 2,00,000 (दो लाख) क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य राज्य सराकर की ओर से निर्धारित की गयी है. इस वर्ष सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये एवं बोनस 100 रुपये निर्धारित की है. इस प्रकार कुल 2400 रुपये प्रति क्विंटल धान किसानों से क्रय किया जायेगा. जिले में धान अधिप्राप्ति के लिए कुल 17 लैंप्सों को सूचीबद्ध किया गया है, जिसे राइस मिल से संबद्ध किया गया है. किसानों को धान विक्रय करने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़े इसके लिए लैंप्सों को टैग किया गया है. किसानों की ओर से विक्रय की गयी धान की राशि का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से उनके बैंक खाते में किया जायेगा. धान अधिप्राप्ति को लेकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने निर्देश दिया. 15 दिसंबर से जिले के धान अधिप्राप्ति केंद्रों में किसानों से धान प्राप्त लिये जायेंगे. इसमें किसी प्रकार की अनियमितता न हो इसकी सतत मॉनिटरिंग के लिए पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया. डीसी ने किसानों से अपने निकटतम लैंप्स में सरकार समर्थित मूल्य पर अपना धान बेचने और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है. मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राज शेखर, जिला सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola