उमवि के अध्यापिका को अंगवस्त्र देकर दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

डुमरिया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिराखा की अध्यापिका सविता मंडल के सेवानिवृत्त पर शनिवार को विद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी गयी.

विज्ञापन

फतेहपुर. डुमरिया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिराखा की अध्यापिका सविता मंडल के सेवानिवृत्त पर शनिवार को विद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी गयी. मौके पर बीइइओ मिलन कुमार घोष मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में सविता मंडल ने पठन-पाठन के साथ-साथ विद्यालय में शैक्षिक माहौल बनाए रखने में हमेशा सफल प्रयास किया है. उनके शिक्��ण कार्य, अनुशासन, विद्यालय के विकास में योगदान की सराहना की. सेवानिवृत अध्यापिका सविता मंडल को अंगवस्त्र सहित उपहार देकर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने अध्यापिका के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना की. मौके पर प्रधानाध्यापक लोकनाथ मुर्मू, नवदीप पांडेय, राजेश कुमार यादव, प्रकाश कुमार सिंह, रासधन टुडू, प्रभाती घांटी, विमल कुमार पांडेय, विमली सोरेन, ममता देवी, सेनापति मुर्मू, जगन्नाथ पांडेय, लाइसेन टुडू आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola