सीएचसी में मनाया गया परिवार कल्याण दिवस

गर्भवती माताओं को बच्चों में अंतर रखने को लेकर स्थाई अस्थाई विधि के बारे में बारी-बारी से जानकारी दी गयी.
नारायणपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को परिवार कल्याण दिवस मनाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके सिंह, डॉ अर्पिता बेरा, डॉ केदार महतो, बीएम मुकेश कुमार ने गर्भवती माताओं को बच्चों में अंतर रखने को लेकर स्थाई अस्थाई विधि के बारे में बारी-बारी से जानकारी दी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने समाज को अच्छा संदेश मिले, इसके प्रति महिलाओं को प्रेरित भी किया. उपस्थित दंपतियों से परिवार नियोजन से संबंधित कुछ जरूरी सवाल जवाब किये. उन्हें उत्साह बढ़ाने को लेकर पुरस्कृत भी किया. मौके पर महेश कुमार, बृजेश शर्मा, शांतिलता हेंब्रम, सकीना बीबी, नीतू देवी आदि मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










