24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन

Updated:
विज्ञापन

बंगाल के संकीर्तनिया ने बांग्ला गीत व धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति दी

विज्ञापन

जामताड़ा. शहर के कायस्थपाड़ा काली मंदिर परिसर में आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन गुरुवार को कुंज विलास के साथ समापन हुआ. समापन समारोह में पश्चिम बंगाल के संकीर्तनिया ने बांग्ला गीत व धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति दी. अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर कायस्थपाड़ा में भक्ति का माहौल बना रहा. भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया गया. समापन पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने भाग लिया. कमेटी के सदस्यों ने भाजपा नेता का स्वागत किया. उन्हाेंने कहा कि जीवन काल में कितनी विपत्ति क्यों नहीं आ जाये. हम सब को भगवान की भक्ति का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए. अपने धर्म और संस्कृति से हमेशा जुड़कर रहना चाहिए. सांसारिक जीवन में हमें सत्कर्म, परोपकार और जीवों के प्रति दया की भावना रखना चाहिए. मौके पर अरूप मित्रा आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola