त्योहारों से पहले जामताड़ा होगा चकाचक, 700 परिवारों को पीएम आवास की सौगात की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देती नप अध्यक्ष आशा गुप्ता व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामताड़ा नगर पंचायत ने 700 जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों की स्वीकृति प्राप्त की है. यह पहल त्योहारों से पहले शहर को स्वच्छ और रोशन बनाने की तैयारियों के साथ की जा रही है.

विज्ञापन

जामताड़ा : दुर्गा पूजा समेत आगामी त्योहारों को लेकर जामताड़ा नगर पंचायत ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और रोशनी से जगमग करने की तैयारी शुरू कर दी है. सभी मोहल्लों में विशेष साफ-सफाई के साथ आवश्यक स्थानों पर दूधिया रोशनी की व्यवस्था की जाएगी. वहीं नगर पंचायत क्षेत्र के करीब 700 जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की पहल की गयी है.

विज्ञापन

700 आवासों की मिली स्वीकृति

शनिवार को आवासीय कार्यालय में वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में प्रेस वार्ता में नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय पदाधिकारियों से लगातार वार्ता के बाद करीब 700 लाभुकों के आवास की स्वीकृति मिली है. जल्द ही लाभुकों के साथ इकरारनामा कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा.

अधूरे आवासों की लंबित किस्त भी होगी जारी

पिछले दो-तीन वर्षों से राशि की किस्त नहीं मिलने के कारण अधूरे पड़े सैकड़ों आवासों की लंबित किस्त भी बैंक के माध्यम से जारी कराकर निर्माण पूरा कराया जाएगा.

त्योहारों पर सफाई और रोशनी की विशेष व्यवस्था

अध्यक्ष ने बताया कि गणेश महोत्सव से दीपावली तक आधा दर्जन से अधिक प्रमुख त्योहारों को देखते हुए सफाई और रोशनी की विशेष व्यवस्था होगी. पीसीसी सड़क, नाली, छोटी पुलिया और नालियों पर कवर की योजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है. टेंडर के बाद निर्माण शुरू होगा.

गांधी मैदान में लगेगा 10 दिवसीय मेला

गणेश पूजा के दौरान गांधी मैदान में 10 दिवसीय मेला लगेगा. मेला परिसर में नगर पंचायत का विशेष कार्यालय बनाकर सफाई, रोशनी और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी.

आवास और सफाई की पहल को बताया सराहनीय

भाजपा नेता तरुण कुमार गुप्ता ने 700 आवासों की स्वीकृति और लंबित किस्तों के भुगतान की पहल को सराहनीय बताते हुए अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि त्योहारों से पहले मोहल्लों में सफाई और लाइट की व्यवस्था शहरवासियों के लिए तोहफा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola