मोहनपुर गांव के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की ली सदस्यता

Updated:
विज्ञापन

विराजपुर पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव में शुक्रवार को दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा.

विज्ञापन

नारायणपुर. करमाटांड़ प्रखंड के विराजपुर पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव में शुक्रवार को दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा. मोहनपुर गांव के बांकू महतो, बैद्यनाथ पंडित, सुधीर महतो, राजकुमार हाड़ी, परेश पंडित, रामेश्वर सिंह, पप्पू यादव, मानिक सिंह, बीरेंद्र यादव, अरविंद सिंह आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कांग्रेस पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया. पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्यरत रही है और आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करती रहेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नये लोगों के जुड़ने से पार्टी और मजबूत होगी. कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. मौके पर कयूम अंसारी, कांग्रेस युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, शोहराब अंसारी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola