मतदाता सूचना पर्ची अविलंब करें वितरित : एसडीओ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2024 8:50 PM
एसडीओ अनंत कुमार ने नारायणपुर प्रखंड के बूथ संख्या 131 और 134 का निरीक्षण किया.
नारायणपुर. एसडीओ अनंत कुमार ने मंगलवार को नारायणपुर प्रखंड के बूथ संख्या 131 और 134 में बीएलओ की ओर से मतदाताओं के बीच वितरित किये जा रहे मतदाता सूचना पर्ची कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने बीएलओ से कहा कि अविलंब मतदाता सूचना पर्ची का वितरण करें. इस कार्य में लेट लतीफ नहीं चलेगा. सभी मतदाताओं तक यह पर्ची पहुंच जानी चाहिए. निरीक्षण के दौरान ही एसडीओ ने कई मतदाताओं से बातचीत भी की. कहा कि 20 नवंबर को जामताड़ा विधानसभा में चुनाव होना है. निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. आप सभी मतदान जरूर करें. यह आपका मौलिक अधिकार भी है. मतदान केंद्रों पर आपको सुगमतापूर्वक मतदान कराया जायेगा. मौके पर बीडीओ मुरली यादव, सीओ देवराज गुप्ता, मनोज कुमार, बीएलओ आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










