गतका खेल को बढ़ावा देने पर चर्चा
जामताड़ा जिला गतका संघ की बैठक पुराना चेक पोस्ट मिहिजाम में रविवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह ने की. इस अवसर पर गतका खेल के विकास पर चर्चा की गयी.
प्रतिनिधि, मिहिजाम जामताड़ा जिला गतका संघ की बैठक पुराना चेक पोस्ट मिहिजाम में रविवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह ने की. इस अवसर पर गतका खेल के विकास पर चर्चा की गयी. संरक्षक राजेंद्र शर्मा ने गतका खेल को पूरे जिले में प्रखंड स्तर पर जागरुकता करने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि, गतका खेल को बढ़ावा देने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा. अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने सचिव दिनेश कुमार को 30 नवंबर को बोकारो में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मनोनीत किया. कहा गया कि जामताड़ा जिले में गतका खेल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. सबने मिलकर खेल के विकास में काम करने का संकल्प लिया. मौके पर उपाध्यक्ष प्रतिभा शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रीति कुमारी, समाजसेवी अमित यादव आदि थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए