श्रद्धालुओं ने गोपाल मंदिर में झूलनोत्सव का लिया आनंद

Updated:
विज्ञापन

गोपाल लाल जी मंदिर में चल रहे झूलन उत्सव के दूसरे दिन घाटी क्षेत्र के आस्थावान श्रद्धालुओं ने आनंद लिया.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. गोपाल लाल जी मंदिर में चल रहे झूलन उत्सव के दूसरे दिन घाटी क्षेत्र के आस्थावान श्रद्धालुओं ने आनंद लिया. पुजारियों ने गोपाल लाल जी को मंदिर में झूला पर बिठाया. भगवान के झूले को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. भगवान को पारंपरिक वस्त्र में झूले पर विराजमान कराया गया. यह दृश्य को देखने के लिए अंबाटांड़ एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु पहुंचे थे. रंगीन बल्बों से गोपाल लाल जी मंदिर को सजाया गया है. भगवान के सामने दर्जनों गांव से आये भजन गायकों की टोली ने भजनों की प्रस्तुति दी तो श्रद्धालु झूमने को विवश हो गये. भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी. मौके पर अशोक ओझा, जरूर ओझा, अजय ओझा, अजीत ओझा, अरविंद ओझा, सत्यनारायण तिवारी, मुकेश तिवारी, राघवेंद्र नारायण सिंह, पंकज कुमार सिंह, राजेश तिवारी, कन्हैयालाल ओझा, राम सहाय साह आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola