प्रशासन ने 31 हजार कंबल के लिए सरकार को भेजा डिमांड

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है. खासकर गरीब और असहाय लोग इस सर्दी से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं.

विज्ञापन

जामताड़ा. जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है. खासकर गरीब और असहाय लोग इस सर्दी से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन अभी तक उन जरूरतमंदों तक प्रशासन कंबल नहीं पहुंचा पाया है. ठंड के कारण गरीबों की हालत खराब है. झोपड़ियों में रहने वाले लोग, ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ठंडी रातों में राहत नहीं मिल रही है. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से कंबल वितरण की मांग की है, ताकि ठंड से बच सकें. जानकारी के अनुसार जिले में कंबल वितरण को लेकर जिला प्रशासन ने राज्य सरकार को डिमांड भेजा है, लेकिन कब तक लोगों को कंबल मिलेगा, यह किसी को जानकारी नहीं है. बताया जाता है कि इस वर्ष जिले में 31 हजार कंबल वितरण के लिए डिमांड राज्य सरकार को भेजी गयी है. पिछले वर्ष जिले में 26 हजार कंबल का वितरण किया गया था. इस बार पांच हजार कंबल का डिमांड बढ़ा दिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola