डीसी-एसपी ने मंडल कारा की सुरक्षा का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर मंगलवार की देर रात डीसी कुमुद सहाय, एसपी एहतेशाम वकारिब ने जामताड़ा मंडलकारा का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर मंगलवार की देर रात डीसी कुमुद सहाय, एसपी एहतेशाम वकारिब ने जामताड़ा मंडलकारा का निरीक्षण किया. कारा के सभी वार्डों की गहन तलाशी ली गयी. हालांकि कारा में कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. डीसी ने कारा में प्रतिदिन संधारित विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया. उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, वार्ड, बैरक आदि की सुरक्षा का जायजा लिया. उन्होंने कारा में आने जाने वाले एवं बंदियों से मिलने वाले परिजनों एवं भेजे जाने वाली सामग्रियों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया. कहा कि कारा की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए. इसका विशेष ध्यान रखें. वहीं एसपी ने कारा सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, प्रभारी कारा अधीक्षक विजय कुमार, प्रभारी जेलर ललन कुमार भारती, कारा कर्मी सहित कई सुरक्षा बल मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola