डीसी व सामान्य प्रेक्षक ने बज्र गृह का किया निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Nov 2024 9:28 PM
डीसी कुमुद सहाय, सामान्य प्रेक्षक नाला अभिजित सिंह, सामान्य प्रेक्षक जामताड़ा महिंदर पाल ने विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त पॉलिटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा स्थित मतगणना सह बज्रगृह का निरीक्षण किया.
जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय, सामान्य प्रेक्षक नाला अभिजित सिंह, सामान्य प्रेक्षक जामताड़ा महिंदर पाल ने विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त पॉलिटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा स्थित मतगणना सह बज्रगृह का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर बज्रगृह की तैयारियों का जायजा लिया. विभिन्न बिंदुओं पर कई दिशा निर्देश दिये. उन्होंने बज्रगृह में इवीएम के रखाव कक्ष, मतगणना कक्ष, पोस्टल बैलेट सह मतगणना कक्ष, रिसीविंग सेंटर, पार्किंग, प्रकाश, सीसीटीवी आदि का जायजा लिया. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, बीडीओ मुरली यादव, संतोष कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










