सीएस ने डेढ़ दर्जन सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

सीएचसी में सेवानिवृत कर्मियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. सीएचसी में सेवानिवृत कर्मियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद शामिल हुए. पिछले तीन साल में सेवानिवृत हो चुके डेढ़ दर्जन चिकित्सक, चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया. सीएस ने शाॅल, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इन कर्मियों को सम्मानित : पंकज तिवारी, नमिता दास, मुक्ता सरकार, शीला कुमारी, शिप्रा दास, रीता राय, करुणा कुमारी, छवि कुमारी, कौशल्या कुमारी, विद्या कुमारी, नुनी टुडू, कृष्ण चंद्र मंडल, विनय कुमार, रामा दास, प्याली मंडल, लखी दास, मानसी मुखर्जी, राधाकांत लालदेव आदि सम्मानित हुए. मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ डीसी मुंशी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आलोक विश्वकर्मा, एमओआइसी डॉ निलेश कुमार, महासंघ के अर्जुन प्रसाद सिंह, बैजू झा, अरविंद प्रसाद, विजय कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे. —

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola