सीआरपीएफ के जवानों ने नारायणपुर में किया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीआरपीएफ के जवानों ने थाना मुख्यालय से गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला.

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना मुख्यालय में सीआरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च की शुरुआत नारायणपुर थाना परिसर से हुई जो नारायणपुर बाजार, दलदला मोड़, दुर्गा मंदिर, ब्लॉक मोड़, थाना मोड़ होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हो गया. इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने लोगों से निर्भीक होकर एक जून को मतदान करने की अपील की. कहा कि किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो कहें. अगर कोई मतदान के लिए डराता-धमकता हो तो इसकी जानकारी दें सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस प्रशासन मतदाताओं के साथ खड़ा है. मतदान में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी. वहीं फ्लैग मार्च के दौरान जवानों ने सुरक्षा के मद्देनजर वाहन चालकों को रोक कर उनके डिक्की की तलाशी ली. जवानों ने कहा कि हर मतदान केंद्रों में जवान मौजूद रहेंगे. किसी प्रकार की समस्या हो तो तुरंत कहें वैसे तो हमारी निगरानी काफी सख्त होगी. बावजूद अगर किसी तरह की दिक्कत होती हैं तो सीधे हमसे संपर्क करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola