श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

राजबाड़ी में आयोजित लक्ष्मी नारायण पांच कुंडीय नौ दिवसीय महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.

विज्ञापन

मिहिजाम. नगर के राजबाड़ी में आयोजित लक्ष्मी नारायण पांच कुंडीय नौ दिवसीय महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. स्थानीय श्रद्धालु आयोजन में शामिल होकर धार्मिक उत्सव का आनंद ले रहे हैं. काशी अयोध्या से आये महाराज विनय भूषण उपाध्याय समस्त वैदिक पूजन हवन की क्रिया संपन्न करा रहे हैं. यज्ञ स्थान के निकट मेले का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बच्चों के मनोरंजन के विभिन्न साधन व सामग्री मौजूद हैं. यज्ञ का आयोजन नवयुवक संघ की ओर से किया गया है. इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य आनंद पांडेय, साधन महतो, काजु शर्मा, अजय पासवान, विजय बहादुर सिंह, राजू रजक, सुनील साव, पंकज ठाकुर, संतोष सिंह, सूरज साव, अजय रजक, विक्की साव, सूरज सिंह, प्रशांत बनर्जी आदि मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola