डीएवी के शिक्षक के निधन पर जताया गया शोक

सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को शोकसभा का आयोजन किया गया.
जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को शोकसभा का आयोजन किया गया. दिवंगत शिक्षक लक्ष्मीकांत यादव और छात्र आदित्य कुमार मरांडी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. आदित्य की मौत 21 सितंबर को सड़क हादसे में हो गयी थी. वह वर्ग चतुर्थ में पढ़ता था. वहीं संस्कृत शिक्षक लक्ष्मीकांत यादव का निधन बुधवार को हो गया था. वे लंबे समय से बीमार थे. वे मूल रूप से देवघर के रहने वाले थे. श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने कहा कि शिक्षक लक्ष्मीकांत यादव ने इस विद्यालय में वर्ष 2006 से अपनी सेवा दी थी. वे एक कर्मठ एवं जुझारू प्रवृत्ति के शिक्षक थे. डीएवी परिवार उन्हें सदैव याद रखेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




