को-ऑर्डिनेटर ने बच्चों को सिखाया ध्यान की कला

Updated:
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने कार्यशाला का आयोजन किया

विज्ञापन

जामताड़ा. र्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. 13 मई को आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक व वैश्विक मानवतावादी विश्व आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी के जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. आर्ट ऑफ लिविंग के झारखंड स्टेट को-ऑर्डिनेटर निशांत कुमार ने शहर के सेंट एंथोनी स्कूल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल एवं ज्ञान रेनू विद्या निकेतन में जाकर बच्चों को ध्यान की कला सिखाया. बताया कि उत्तम मानसिक स्वास्थ्य और तनाव रहित के लिए ध्यान करना बहुत जरूरी है. ध्यान के नियमित अभ्यास से बच्चों पर भावनात्मक मानसिक और बौद्धिक विकास पर प्रभाव पड़ता हैं. बच्चों को अपने आप को एक सुर में लाने में मदद करता है व बेहतर नींद लेते हैं और बेहतर सामाजिक संपर्क को विकसित करते हैं. वहीं स्थानीय हैप्पीनेस सेंटर में वैदिक धर्म संस्थान के जिला प्रमुख अरुण चौधरी की अगुवाई में निशांत कुमार ने गान-ज्ञान एवं ध्यान का संगम दिखाया. इसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चों ने हिस्सा लिया. समापन पर को-ऑर्डिनेटर ने कहा कि चुनावी पर्व में आप सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है. मौके पर विजय भगत आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola