चिरेका में स्वच्छता ही सेवा के तहत चला सफाई अभियान

Updated:
विज्ञापन

रेलनगरी चिरेका में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों किया जा रहा है.

विज्ञापन

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों किया जा रहा है. स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता के उद्देश्य के साथ गुरुवार को स्वच्छ आहार के प्रति जागरुकता के बाबत खाने पीने की वस्तु और इनके बिक्री केंद्रों पर स्वच्छ पहल अभियान चलाया गया. इसके अलावा रेल नगरी में विभिन्न कॉलोनियों, तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र परिसर, विभिन्न शॉप फ्लोर में भी सफाई अभियान चलाया गया. 29 सितंबर को कैंटीन और किचन में श्रमदान सह साफ-सफाई अभियान चलाया जायेगा. इस स्वच्छता पखवारा के तहत विभिन्न दफ्तरों, कारखाना और रेलनगरी में विविध स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन दैनिक रूप से अलग अलग दिवसों में किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola