चिरेका महाप्रबंधक ने दुर्गापूजा पंडालों का किया भ्रमण

Updated:
विज्ञापन

चिरेका महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा एवं चिरेका महिला कल्याण संगठन के अध्यक्ष नमिता मल्होत्रा ने बुधवार को संध्या षष्ठी पर कई पूजा पंडालों का भ्रमण किया.

विज्ञापन

मिहिजाम. चिरेका महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा एवं चिरेका महिला कल्याण संगठन के अध्यक्ष नमिता मल्होत्रा ने बुधवार को संध्या षष्ठी पर कई पूजा पंडालों का भ्रमण किया. उन्होंने एरिया कमेटियों की ओर से अलग-अलग थीम पर बनाये गये आकर्षक दुर्गापूजा पंडालों का भ्रमण किया और पूजा अर्चना की. चिरेका महाप्रबंधक व अध्यक्ष ने पूरी टीम के साथ विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित देवी दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन व पूजन किया. इस मौके पर प्रधान विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. श्री मल्होत्रा ने पूजा पंडाल के आकर्षक साज-सज्जा देखकर खुशी जाहिर की. सभी से स्वच्छता एवं पर्यावरण सरंक्षण व इको फ्रेंडली पूजा उत्सव मनाने की अपील की. महाप्रबंधक ने पूजा पंडालों के बेहतरीन सजावट के लिए कमेटियों की सराहना की. महाप्रबंधक ने सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola