ePaper

चिरेका ने 2024-25 का 100वां रेलइंजन किया समर्पित

Updated at : 02 Dec 2024 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
चिरेका ने 2024-25 का 100वां रेलइंजन किया समर्पित

चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना की सहायक इकाई इलेक्ट्रिक लोको एसेंबली व डानकुनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का 100वां रेलइंजन का उत्पादन कर ऐतिहासिक कीर्तिमान रचा है.

विज्ञापन

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना की सहायक इकाई इलेक्ट्रिक लोको एसेंबली व डानकुनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का 100वां रेलइंजन का उत्पादन कर ऐतिहासिक कीर्तिमान रचा है. 30 नवंबर 2024 को सहायक इकाई डानकुनी की ओर से उत्पादित 100वां इलेक्ट्रिक रेल इंजन को राष्ट्र को समर्पित किया गया. पिछले वर्ष डानकुनी इकाई ने कुल 101 लोकोमोटिव का उत्पादन किया था. इस वर्ष नवंबर 2024 में 16 लोकोमोटिव के उत्पादन के साथ नवंबर के अंत तक इकाई ने 100वां रेलइंजनों का उत्पादन हासिल कर लिया है. चिरेका महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा ने इस सफलता के लिए डानकुनी इकाई के सदस्यों के योगदान की सराहना की. पूरी टीम को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola