मंत्री से मिलीं चमेली देवी, पेयजल की समस्या काे रखा
जामताड़ा के पूर्व विधायक स्व विष्णु प्रसाद भैया की धर्मपत्नी चमेली देवी ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर से उनके आवास पर भेंट की.
जामताड़ा. राज्य में बदलते राजनीतिक समीकरण के बीच जामताड़ा के पूर्व विधायक स्व विष्णु प्रसाद भैया की धर्मपत्नी चमेली देवी ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर से उनके आवास पर भेंट की. मौके पर चमेली देवी ने कहा कि गर्मी के मौसम में विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल की समस्याएं हैं, जिसे दूर करने का आग्रह किया. उन्होंने हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 2019 के चुनाव में जनता ने हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना था, जिसे 31 जनवरी को हटाने का साजिश हुआ था. चंपाई सोरेन अपने नेता की कुर्सी उन्हें सौंपा है. यह जनमत का सम्मान है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए