ट्रक चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

कोरीडीह वन गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना को लेकर नारायणपुर थाने में ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

नारायणपुर. कोरीडीह वन गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना को लेकर नारायणपुर थाने में ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है. विदित हो कि बुधवार को कोरीडीह वन गांव के समीप ट्रक एवं स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में आठ लोग घायल हो गए थे, जिसमें एक व्यक्ति के इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. स्कॉर्पियो में सवार डोकीडीह गांव के लोग तिलक करने देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी जा रहे थे. वहीं विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक संख्या जेएच 09एबी 9962 स्कॉर्पियो को सीधे ठोकर मार दिया था. डोकीडीह गांव निवासी मुकेश यादव ने नारायणपुर थाना में आवेदन देकर ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करवाया, जिसका थाना कांड से 51/ 24 है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola