कार्डधारियों ने की डीलर के मनमानी की शिकायत

खिजुरिया महिला विकास समूह डीलर के विरुद्ध राशन कार्डधारियों ने शिकायत की है.
फतेहपुर. खिजुरिया महिला विकास समूह डीलर के विरुद्ध राशन कार्डधारियों ने शिकायत की है. खिजुरिया के डंगालपाड़ा टोला के राशन कार्डधारियों ने शनिवार को रजिस्ट्री डाक के माध्यम से बीडीओ को महिला विकास समूह डीलर के मनमानी के विरुद्ध हस्ताक्षर युक्त आवेदनपत्र भेजा. इसमें शिकायत की गयी है कि डीलर ई-केवाइसी के नाम पर प्रति लाभुकों से 10-10 रुपए लिये गये हैं. कार्डधारियों ने उक्त डीलर पर कम अनाज देने का आरोप भी लगाया है. आवेदन-पत्र में हीरालाल पंडित, हकीम पंडित, परिमल पंडित, सुरेश पंडित, रतुला पंडित, दुलाली पंडित, नारायण पंडित, चंचला पंडित, किस्ट पंडित, गणेश पंडित, सुमन पंडित,गुलीबाला पंडित आदि का हस्ताक्षर है. बीडीओ से मामले की जांच कर डीलर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




