दोनों पक्षों ने एक दूसरे खिलाफ दर्ज कराया मारपीट का केस
सिलदाहा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है. इस संबंध में दोनों पक्षों ने जामताड़ा थाने में अलग-अलग मामले दर्ज कराये हैं.
जामताड़ा. थाना क्षेत्र के सिलदाहा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है. इस संबंध में दोनों पक्षों ने जामताड़ा थाने में अलग-अलग मामले दर्ज कराये हैं. बताया गया कि प्रथम पक्ष के संतोष महतो ने गांव के ही मनोज महतो, हरि महतो, अन्नु देवी, पूरण महतो, परेश महतो, सविता देवी, मुकेश महतो, सुभाष महतो, सुखदेव महतो, श्रीपति महतो सहित अन्य अज्ञात पर मारपीट कर घायल कर देने, चैन व पैसे छीन लेने का आरोप लगाया है. मामले में जामताड़ा थाना कांड संख्या 76-2024 दर्ज किया गया है. वहीं दूसरे पक्ष के मनोज महतो ने गांव के ही अशोक महतो, प्रद्मम महतो, राजेंद्र महतो, संतोष यादव सहित कुल 12 लोगों पर मारपीट कर घायल कर देने, पैसे छीन लेने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर जामताड़ा थाना कांड संख्या 77- 2024 दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए