भाजपा ओबीसी मोर्चा ने पीएम के 10 वर्षों के कार्य को बताया

Updated:
विज्ञापन

करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र प्रजापति ने जनसंपर्क अभियान चलाया.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र प्रजापति, जिला प्रजापति समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पंडित, जामताड़ा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री महेंद्र मंडल ने जनसंपर्क अभियान चलाया. करमाटांड़ गणपत महतो चौक, मुख्य बाजार के कई दुकानदारों से मिले. पीएम नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों में हुए विकास कार्य को बताया. कहा कि विकसित भारत का सपना साकार हो, मिशन 400 पार भी पूरा हो. इस सपना को लेकर हम सभी जनता के बीच पहुंचकर 10 वर्षों में जो कार्य किये हैं उसे बता रहे हैं. एक जून को पहले मतदान फिर जलपान एवं अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर लोगों को प्रेरित किया. मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अवध पंडित, प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित, समाजसेवी मनोरंजन पंडित आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola