बिंदापाथर पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को परिजनों को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

बिंदापाथर. बिंदापाथर पुलिस ने मानवता का परिचय दिया है. एक विक्षिप्त युवती को उसके परिजनों से मिलवाया.

विज्ञापन

बिंदापाथर. बिंदापाथर पुलिस ने मानवता का परिचय दिया है. एक विक्षिप्त युवती को उसके परिजनों से मिलवाया. दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र की रहने वाली सिलावती सोरेन किसी कारणवश रास्ता भटक गयी थी. वह बिंदापाथर थाना क्षेत्र के मुरहम गांव के समीप पहुंच गयी थी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने युवती को अपने संरक्षण में लेकर सुरक्षित बिंदापाथर थाने लाया. युवती की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण उसकी पहचान और घर का पता लगाने में कठिनाई हो रही थी. बावजूद थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने लगातार प्रयास जारी रखा. पुलिस ने सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया. आसपास के कई थानों से संपर्क स्थापित कर युवती के संबंध में जानकारी जुटाई. अथक प्रयासों के बाद युवती की पहचान सिलावती सोरेन के रूप में हुई. इसके बाद परिजनों को थाने बुलाकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की और युवती को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया. परिजनों ने अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर बिंदापाथर पुलिस का आभार व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola