सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी
सक्सेस मिरर अकादमी के समीप सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
नारायणपुर. सक्सेस मिरर अकादमी के समीप सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक अर्जुनडीह निवासी इकराम अंसारी (22 ) है. जानकारी के अनुसार झरिया से कार में सवार होकर दंपति चितरा के लिए जा रहे थे. नारायणपुर बाजार से बाइक सवार इकराम अंसारी अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान सक्सेस मिरर अकादमी के समीप दोनों वाहनों में टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया. सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए