तिरोधान महोत्सव में भजन व आरती से माहौल भक्तिमय

Published by : JIYARAM MURMU Updated At : 01 Feb 2026 8:48 PM

विज्ञापन

बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की सहभागिता देखी गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नाला नाला प्रखंड के देवली-कुलडंगाल स्थित अद्वैत पल्ली में श्री श्री अद्वैत दास साधु महाराज के तिरोधान महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. इस अवसर पर रविवार सुबह आचार्य जगन्नाथ झा के सानिध्य में भगवान की भोग आरती एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की सहभागिता देखी गई. भोग आरती के उपरांत भक्तों के बीच श्रद्धापूर्वक प्रसाद का वितरण किया गया. जानकारी के अनुसार चौबीस प्रहर व्यापी हरिनाम संकीर्तन के दौरान श्रीमद्भागवत कथावाचक एवं कीर्तनिया द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा. शाम होते ही भागवत कथा एवं कीर्तन श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. आयोजन को सफल बनाने में दीनबंधु दास, अजीत कुमार पाल, तपन कुमार झा, दिवाकर कर सहित अनेक श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola