बीडीओ ने शोकाकुल परिवार को दिया आर्थिक सहयोग

मोहनपुर पंचायत अंतर्गत दुलदुलई गांव में एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की मौत बीते सप्ताह हो गयी थी.
विद्यासागर. मोहनपुर पंचायत अंतर्गत दुलदुलई गांव में एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की मौत बीते सप्ताह हो गयी थी. बीडीओ नूपुर कुमारी बुधवार को दुलदुलई गांव पहुंच कर मृतक परिवार से मिलीं. पता चला कि वृद्धावस्था एवं ठंड तथा टीवी बीमारी के कारण मौत हुई है. बीडीओ ने इस शोकाकुल परिवार को कंबल एवं छोटे-छोटे बच्चों को स्वेटर, वस्त्र तत्काल व्यवस्था की. कहा कि मृत्यु प्रमाण-पत्र के साथ-साथ इस परिवार को सरकारी नियमानुसार जो भी लाभ की आवश्यकता है वह दिया जायेगा. वैसे लाभ को सरकारी अनुसार दिया जायेगा. शोकाकुल परिवार को मोहनपुर पंचायत के मुखिया जियामुनी के द्वारा दो दिन पूर्व खाने-पीने की तत्काल व्यवस्था एवं कुछ कंबल भी दिया गया था. बताया जाता है कि बिजली देवी व अकाल मनी देवी टीबी पेशेंट थी. इलाज गिरिडीह से भी चल रहा था. तल्की राय (75) 11 दिसंबर को इन तीनों की मौत हो गयी है हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




