बीडीओ ने बूथों का किया भौतिक सत्यापन
बूथों में उपलब्ध सुविधाओं का जायेजा लिया
जामताड़ा. बीडीओ प्रवीण चौधरी ने बुधवार को सदर प्रखंड के सोनबाद, सुपायडीह, दक्षिणबहाल, उदलबनी पंचायत आदि में बूथों का भौतिक सत्यापन किया. उन्होंने बूथों पर उपस्थित कर्मियों को निर्देश दिया कि लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार की कोई लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने बूथों में उपलब्ध सुविधाओं का जायेजा लिया. कहा कि हर बूथ पर मतदाताओं को पानी, रैंप, वृद्ध मतदाताओं को बूथ तक लाने की सुविधा अविलंब दुरूस्त करें. कहा कि 80 प्लस मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो, इसे सुनिश्चित करें.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए