बीडीओ-सीओ ने छठ घाटों का किया निरीक्षण
नारायणपुर बीडीओ मुरली यादव और सीओ देवराज गुप्ता ने शुक्रवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया.
नारायणपुर. छठ महापर्व को लेकर नारायणपुर बीडीओ मुरली यादव और सीओ देवराज गुप्ता ने शुक्रवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. बीडीओ ने पूजा समितियों से कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े, इस पर ध्यान रखें. वहीं तालाब की गहराई, साफ-सफाई के साथ-साथ विद्युत सज्जा, सुलभ आवागमन की सुविधा का अवलोकन किया. कहा कि प्रखंड में शांतिपूर्ण महापर्व छठ मनाया जाय. वहीं सीओ देवराज गुप्ता ने छठ के दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई सुविधा न हो इसको लेकर व्यवस्था दुरुस्त की जायेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए