पीएम श्री विद्यालय के विद्यार्थियों को दिया गया बैज

Updated:
विज्ञापन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा में बुधवार को विद्यार्थी अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा में बुधवार को विद्यार्थी अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक एमपी साह मौजूद थे. समारोह की शुरुआत भव्य मार्च पास्ट से हुई, जिसमें सभी छात्र-छात्राएं अनुशासन के साथ शामिल हुए. प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को विभिन्न पदों के बैज प्रदान किया. यह एक गर्व का क्षण था जब छात्रों को उनके नेतृत्व और कर्तव्यों की पहचान दी गयी. मौके पर पीइटी मंगल मरांडी, शिक्षिका नीलम टोप्पो आदि मौजूद थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola