शिविर में साधकों ने किया प्राणायाम का अभ्यास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 11:22 PM
श्रीश्री रविशंकर की जन्म महोत्सव के अवसर पर ग्लोबल हैप्पीनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आर्ट ऑफ लिविंग के तहत हैप्पीनेस प्रोग्राम में सुदर्शन क्रिया
जामताड़ा. जामताड़ा में श्रीश्री रविशंकर की जन्म महोत्सव के अवसर पर ग्लोबल हैप्पीनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आर्ट ऑफ लिविंग के तहत हैप्पीनेस प्रोग्राम में सुदर्शन क्रिया के माध्यम से लोगों को अपनी मानसिक तनाव कम करने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कराया गया. इस संबंध में वरीय प्रशिक्षक रुन्टी चंद्र तथा रेणु पद पात्र ने बताया कि यह ग्लोबल हैप्पीनेस कार्यक्रम विश्व में एक साथ 88 देश में चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों में जो प्राणायाम के सहारे स्वस्थ शरीर प्रफुल्ल मन तथा कुशल जीवन जीने की कला सिखाया जाता है. मौके पर ओम प्रकाश चौधरी, राजेश चौधरी, शोमैन पाल, संजीव सिंह, अजय चांद, कर्मवीर, सुनीता चौधरी, अनीता अग्रवाल, लीलावती देवी, भास्कर चांद, भरत भंडारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










