नाला : श्री श्री अद्वैत दास बाबाजी का वार्षिक महोत्सव शुरू

Updated:
विज्ञापन

नाला. नाला प्रखंड स्थित देवली-कुलडंगाल अद्वैत पल्ली में राधाकुंडवासी श्री श्री अद्वैत दास बाबाजी महाराज का 32वां वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

नाला. नाला प्रखंड स्थित देवली-कुलडंगाल अद्वैत पल्ली में राधाकुंडवासी श्री श्री अद्वैत दास बाबाजी महाराज का 32वां वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया है. शनिवार को शुभ गंधाधिवास के साथ चार दिवसीय भागवत कीर्तन का शुभारंभ हुआ. गंधा दिवस से पूर्व मंगल ध्वनि व हरिनाम संकीर्तन के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान का जयकारा लगाते हुए गांव टोले का भ्रमण किया. आचार्य माधव चंद्र झा ने वैदिक रीति-रिवाज से भगवान राधा दामोदर को कथा स्थल पर स्थापित कर पूजा-अर्चना की. भोग व आरती, गंधाधिवास सहित भजन-कीर्तन किया. जानकारी अनुसार, कार्यक्रम में वृंदावन धाम के श्रीमद्भागवत कथावाचक श्री श्री प्राणेश माधव दास, ब्रह्मचारी और नवद्वीप धाम के बतौर कीर्तन शिल्पी गौर गोपाल ब्रह्मचारी मुख्य रूप से शामिल होंगे. श्रोता भक्तों के बैठने के लिए आयोजक कमेटी ने भव्य पंडाल का निर्माण कराया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola