आजसू का हल्ला बोल कार्यक्रम चार जुलाई को : जिलाध्यक्ष
आजसू प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को अग्रसेन भवन में हुई. आजसू जिलाध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि पार्टी की ओर से चार जुलाई को नारायणपुर प्रखंड में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
नारायणपुर. आजसू प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को अग्रसेन भवन में हुई. आजसू जिलाध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि पार्टी की ओर से चार जुलाई को नारायणपुर प्रखंड में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. झारखंड में चलने वाली सरकार अपने कार्यों से जनता के सामने बेनकाब हो चुकी है. भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. लोगों को चार-चार महीने से पेंशन तक नहीं मिल पायी है. वहीं अबुआ आवास के नाम पर लापरवाही बरती गयी है. पैसे के जोर पर लोगों ने आवास को खरीदा है. हल्ला बोलकर कार्यक्रम के माध्यम से आप इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें. बैठक को कार्यकारी जिलाध्यक्ष निमाई चंद्र सेन ने भी संबोधित किया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव गोस्वामी ने की. संचालन पबिया मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मंडल ने किया. मौके पर सुखदेव भंडारी, बम शंकर दुबे, इमामुद्दीन अंसारी, बैजनाथ पंडित, रंजीत यादव, कौशल पंडित, शारदा देवी, वीर मोहली, नंदन शाह, बिनोद रजवार, वरुण रवानी, महेंद्र पंडित, कार्तिक दत्ता आदि कार्यकर्ता थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए