अधिवक्ता संघ के सदस्य का निधन, जताया गया शोक
जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य अधीर चंद्र पंडित (69) का निधन उनके आवास नारायणपुर में 15 सितंबर को हो गया था.
जामताड़ा कोर्ट. जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य अधीर चंद्र पंडित (69) का निधन उनके आवास नारायणपुर में 15 सितंबर को हो गया था. इसे लेकर जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में शोकसभा आयोजित की गयी. इसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मोहनलाल बर्मन ने बताया कि अधीर चंद्र पंडित का जन्म 1945 में हुआ था. 1972 में उन्होंने निबंधन कराया. जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य के रूप में 27 अप्रैल 2015 को सदस्यता ली थी तब से वह प्रैक्टिस में जुटे रहे. मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, पूर्व अध्यक्ष मिहिर कुमार दुबे, उज्ज्वल कविराज, संजय बर्मन, अनिल कुमार महतो, सौमित्र सरकार, मिहिर सरकार, सुरेश प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए