ePaper

झिलुआ गांव के अभिषेक बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

Updated at : 27 Dec 2024 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
झिलुआ गांव के अभिषेक बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

नारायणपुर प्रखंड के झिलुआ गांव के अभिषेक मंडल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है.

विज्ञापन

जामताड़ा. नारायणपुर प्रखंड के झिलुआ गांव के अभिषेक मंडल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है. अभिषेक मंडल की माता राखी कुमारी और पिता मंटू मंडल दोनों सहायक अध्यापक हैं. घर में शुरू से पढ़ाई का माहौल होने से अभिषेक का सीए बनने का राह आसान हुआ है. अभिषेक के घर में खुशी का माहौल है. अपने पुत्र के कामयाबी पर अभिषेक के माता-पिता ने मां चंचला मंदिर पहुंचकर पूजा -अर्चना की और आशीर्वाद लिया. अभिषेक मंडल ने बताया कि गुरुवार को सीए का फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ है, जिसमें 61 प्रतिशत अंक लाकर सीए की डिग्री हासिल कर पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola