चरकपानी में बाइक से गिरकर युवक जख्मी

Updated:
विज्ञापन

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के चरकपानी गांव में शाम करीब छह बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के चरकपानी गांव में शाम करीब छह बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान चेरकपानी गांव निवासी जितेन टुडू के 25 वर्षीय पुत्र मिथुन टुडू के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मिथुन टुडू बाइक से अपने घर लौट रहा था. चेरकपानी गांव के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर कर घायल हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर पहुंचाया. सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. युवक की स्थिति गंभीर पाए जाने पर उसे धनबाद रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola