कीटनाशक खा लेने से महिला की बिगड़ी तबीयत
रिश्तों का मिठास अब धीरे-धीरे खटास में बदल रहा है. छोटी-छोटी बातों में विवाद गहरा जा रहा है.
नारायणपुर. रिश्तों का मिठास अब धीरे-धीरे खटास में बदल रहा है. छोटी-छोटी बातों में विवाद गहरा जा रहा है. ताजा मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव का है. शुक्रवार की रात्रि करीब 9 बजे पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के कारण पत्नी ने घर में रखे कीटनाशक खा ली. जानकारी के अनुसार मंझलाडीह गांववासी नारायण रविदास की पत्नी पिंकी कुमारी (21) ने घर में रखे कीटनाशक खा ली. इससे उनकी तबियत बिगड़ने लगी. इसके बाद महिला के पति उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर ले आए. चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार कर धनबाद रेफर कर दिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए